'लेकर हम दीवाना दिल' के संगीत में दिख सकती हैं करिश्मा और करीना

'लेकर हम दीवाना दिल' के संगीत में दिख सकती हैं करिश्मा और करीना
बॉलीवुड की दो डैशिंग बहनें और अभिनेत्रियां, अपने चचेरे भाई अरमान जैन की पहली फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' के संगीत कार्यक्रम में शामिल हो ​सकती हैं।

​'​लेकर हम दीवाना दिल' में संगीत देने वाले ए आर रहमान कल शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में अपनी प्रस्तुति देंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ,​ करिश्मा और करीना ने इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए काफी मुश्किल से वक्त निकाला है और वे अरमान की पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अरमान बॉलीवुड में ​'​शोमैन​'​ के नाम से मशहूर राज कपूर के छोटे पोते हैं।​

​ ​'लेकर हम दीवाना दिल​'​ के निर्माता करीना के पति और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हैं। मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के भाई आरिफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है । 4 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अरमान और दीक्षा सेठ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

End of content

No more pages to load