अब 'बदलापुर' में नजर आएँगे वरुण और हुमा कुरैशी

अब 'बदलापुर' में नजर आएँगे वरुण और हुमा कुरैशी
अब हुमा कुरैशी श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म में नजर आयेंगी। जिसका नाम 'बदलापुर'​ रखा गया है। मजेदार बात ये है कि हुमा ने जब यह नाम सुना, तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि मुंबई में इस नाम की जगह भी है।
​ ​वहीं जब वह इस बात की जानकारी ना होने के कारण सभी की हंसी का पात्र बनी, तो उन्हें इस बात का पता चला। इसके बाद हुमा को यह जानकर बहुत अचंभा हुआ। उन्हें अपनी इस फिल्म का शीर्षक इतना मजेदार लगा कि उन्होंने 'बदलापुर' जाने का फैंसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने बदलापुर का एक दिन का ट्रिप बनाया। जहाँ उन्होंने बहुत मस्ती की।
​ ​अपने एक बयान में हुमा ने कहा, "हाँ 'बदलापुर' एक मजेदार नाम है। यह एक बेहद मस्ती भरा ट्रिप था।" वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग वरुण धवन के साथ शुरू करेंगी।

End of content

No more pages to load