​​ब्रेट रैटनर​ के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं शाहरुख

​​ब्रेट रैटनर​ के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं शाहरुख
​​​​हॉलीवुड निर्देशक ​​ब्रेट रैटनर दुनिया में अपने ​सबसे ​पसंदीदा अभिनेताओं में बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान​ को भी गिनते हैं। इसी के चलते निर्देशक ने किंग खान को अपनी आगामी फिल्म 'हरक्यूलिस​' के प्रीमियर ​पर भी बुलाया है।

​​रैटनर ​ने इसकी जानकारी देते हुए हाल ​ही में ​ट्वीट​ किया है, "मेरे हमेशा से पसंदीदा अभिनेताओं में,​ ​जॉन ​​काज​ले, स्टर्लिंग हेडन, पीटर सेलर्स, ​टीमुथियुस केरी, जॉन ​​​​कसवेट्स और हां शाहरुख खान, रॉबर्ट​​​​ ​​​डे​निरो और अल पचीनो! ​भी हैं।"

​ ​वहीं उत्साहित शाहरुख ने भी निर्देशक के ट्विटर का जवाब देते हुए लिखा है, "आपका बहुत धन्यवाद, यह एक बेहद शानदार तारीफ ​है।"

​इसके बाद ​​रैटनर​ ने भी आगे से जवाब में लिखा है, 'कृपया मेरे प्रीमियर में शिरकत करें, 'हरक्यूलिस​' हॉलीवुड फिल्म।" इसके बाद शाहरुख ने भी लिखा है, " ब्रेट रैटनर​ ऐसा करना पसंद करूँगा। मैं आपके कार्य का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। ये मेरे लिए एक सम्मान है। आपकी फिल्म 'हरक्यूलिस​' के लिए शुभकामनाएं।

​ ​ड्वेन जॉनसन और इरीना शायक के अभिनय से सजी ये फिल्म ​हरक्यूलिस​' 25 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। जिसे भारत में वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जाएगा।​

End of content

No more pages to load