​' ​​हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के लिए ​ वरुण देंगे ​​बैचलर पार्टी

​' ​​हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के लिए ​ वरुण देंगे ​​बैचलर पार्टी
वरुण धवन ​अपनी आगामी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' ​का प्रमोशन​ एक अनोखे अंदाज में करेंगे। वह 20 जून को ​एक ​बैचलर​ ​ पार्टी देने जा रहे हैं।

​जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "20 जून की रात हमने एमटीवी के साथ एक बड़ी योजना बनाई है ​। मैं एक बैचलर पार्टी देने जा रहा हूं​। इस दौरान मैं वहां रहूंगा और सभी के साथ डांस करूंगा ​।"​

​ यह बात उन्होंने ​एक एफ चैनल से बातचीत के दौरान कही, जहाँ वह आलिया भट्ट के साथ ' ​​​हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रमोशन के लिए आए थे​।

​ ​ ​ इस मौके पर ​उन्होंने कहा, "सभी आमंत्रित हैं ​। शनिवार की रात जमकर डांस और मस्ती होगी​।"​

​ करण जौहर द्वारा निर्मित ​जिसके निर्देशक शशांक खेतान​ यह फिल्म 11 जुलाई को ​प्रदर्शित होगी ​। ​

End of content

No more pages to load