​अब ​आइटम नंबर नहीं करूंगी : विद्या

​अब ​आइटम नंबर नहीं करूंगी : विद्या
बॉलीवुड की प्रायोगिक अभिनेत्री विद्या बालन ​का कहना है कि वह कभी भी आइटम नंबर ​ ​नहीं करेंगी​। इसका कारण उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें मजा नहीं आता।

​हालाँकि ऐसा नही है कि उन्होंने कभी आइटम नंबर नहीं किया। ​2012 में ​आई फिल्म 'फरारी की सवारी' में उन्होंने आइटम नंबर ​किया था। ​लेकिन अब आगे ऐसा करने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया है।

​विद्या हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'बॉबी जासूस' के प्रमोशन के लिए 'बॉबी को सब मालूम है' ब्लॉग की लॉन्चिंग ​में मीडिया से मुखातिब हुई। इसी दौरान उन्होंने अपने बयान में फिर कभी आइटम नंबर ना करने की बात कही।

End of content

No more pages to load