अभिनय मेरे बस की बात नहीं : उदय

अभिनय मेरे बस की बात नहीं : उदय
​कुछ फिल्मों में हाथ-पाँव मारने के बाद भी सफलता को ना छू पाने वाले ​अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा ​कहते हैं कि अभिनय उनके ​वश की बात नहीं है​।

​अब उन्होंने अपना रास्ता बदलने का फैंसला किया है। अभिनय संबंधी सपनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वह खत्म हो गए​। मेरा ध्यान वहां नहीं है ​। इसके अलावा मेरे पास अभिनय करने का समय भी नहीं है​।​"​

​ ​अंतिम बार फिल्म 'धूम 3' में नजर ​आने वाले उदय इस सफलतम फ्रेंचाइजी की अगली किश्त का निर्माण अपने घरेलू बैनर तले करने के लिए नियमों में फेरबदल कर सकते हैं।

​ उदय ने कहा, "अगर वे चाहते हैं, तो मैं 'धूम 4' के लिए समय निकालूंगा या उससे भी ज्यादा समय दूंगा​।​"

End of content

No more pages to load