प्रीति-वाडिया के रोमांस का दुर्भाग्यपूर्ण अंत​: महेश भट्ट

प्रीति-वाडिया के रोमांस का दुर्भाग्यपूर्ण अंत​: महेश भट्ट
​एक समय अपनी करीबी और प्रेम प्रसंगों के चलते चर्चा में रहें प्रीति जिंटा और नेस वाडिया आज अपने रिश्तों की कड़वाहट और दरार के चलते ​मुश्किलों में आ गए हैं। जिसे लेकर सिर्फ उनके शुभ चिंतक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी दुखी हैं।

​इस पर अपनी प्रतिर्किया देते हुए ​महेश भट्ट ने शनिवार को कहा कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की ​'​लव स्टोरी​'​ का ​'​हेट स्टोरी'​ में बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। ​उन्होंने ​यह ​ बात प्रीति द्वारा अपने पूर्व प्रेमी उद्योगपति नेस वाडिया पर छे़डछ़ाड का आरोप लगाए जाने के बाद कही।

​ ​महेश भट्ट प्रीति की ​1999 में आई फिल्म ​'​संघर्ष​'​ के सह लेखक ​रह चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, "एक लव स्टोरी हेट स्टोरी में बदल गई। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के रोमांस का यह एक दुर्भाग्यपूर्ण अंत है।​"

दोनों ने साल 2005 में डेटिंग शुरू की थी और 2009 में उनका संबंध खत्म हो गया ​ था। लेकिन अब तक दोनों पंजाब किंग्स इलेवन के सह-मालिक के तौर पर एक साथ थे। लेकिन अब गुरूवार रात मरीन ड्राइव पुलिस थाने में ​प्रीति द्वारा नेस के खिलाफ की गई शिकायत के बाद अब शायद दोनों बिलकुल अलग होना तो साफ है।

End of content

No more pages to load