प्रीति दोस्त, और नेस एक ​​बेहद सुशील इंसान हैं: सैफ

प्रीति दोस्त, और नेस एक ​​बेहद सुशील इंसान हैं: सैफ
​प्रीति के दोस्त और नेस वाडिया के अच्छे जानकार ​ सैफ अली खान ​उनके इस तरह के अलगाव से बेहद दुखी हैं। उन्होंने इसके बारे में अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने अच्छे ​दोस्तों प्रीति जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के बीच घटित हुए मामले से उदास हैं​।

प्रीति ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में नेस पर आरोप लगाया है कि नेस ने उनके साथ छेडखानी और र्दुव्‍यवहार किया है​। सैफ ने कहा कि प्रीति और नेस दोनों से मेरी अच्छी दोस्ती है​।

​ मैं स्कूल समय से नेस को जानता हूं​। वह एक ​बेहद सज्जन आदमी हैं। दोनों के बीच जो भी हुआ उसको सुनकर मैं उदास हूं ​। उम्मीद है कि मामला सुलझा लिया जायेगा​।

​ ​सैफ और प्रीति 'कल हो ना हो' और 'सलाम नमस्ते' जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

End of content

No more pages to load