इमरान बदल रहें हैं बेटी इमारा के डायपर?

इमरान बदल रहें हैं बेटी इमारा के डायपर?
इमरान खान काफी पारिवारिक और देखभाल करने वाले इंसान है। अवंतिका के प्रेग्नेंट होने के बाद वह ज्यादातर उनकी देखभाल में ही लगे रहे। यहाँ तक कि उन्होंने दो-तीन महीने के लिए फिल्मों से भी ब्रेक ले लिया। वहीं अब वह अपनी नन्ही गुड़िया यानी इमारा के डायपर बदलने और देखभाल करने में व्यस्त हैं।

​इमरान अपनी बेटी के डायपर भी बदलते हैं और इसके बारे में उनका कहना है कि क्योंकि वह ये चीज अपने मामू आमिर के बच्चों के लिए भी कर चुके हैं, इसलिए उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं है।

इमरान-अवंतिका 9 जून को मम्मी-पापा बनें हैं, और उन्होंने अपनी बेटी का नाम इमारा रखा है। इमरान बेटी के नाम का मतलब बताते हुए कहते हैं, " यह स्वाहिली है और इसका मतलब है​,​ ​'​मजबूत और दृढ़' ​यह एक ​दमदार नाम है​।"

​वह कहते हैं, ​"आपका परिवार और दोस्त आपको बताते हैं कि जब आप माता-पिता बन जाते हैं तो आपका संसार बदल जाता है। यह एक ऐसी बात है, जिसे लोग आपके सामने-जब तब कहते ही रहते हैं, लेकिन आपको इसका मतलब तब पता चलता है जब तक आपका बच्चा आपके हाथों में नहीं आ जाता। तब तक आप इसके लिए तैयार नही होते।"

​वहीं उन्होंने अवंतिका के बच्ची को जन्म देने से पूर्व की उनकी समस्याओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी के अंतिम दिन बहुत मुश्किल थे। उन्हें बीच-बीच में सांस लेने में भी परेशानी आनी शुरू हो जाती थी और एसिडिटी की भी प्रॉब्लम थी। वह शारीरिक तौर पर काफी असहज थी। अंतिम हफ्ते के कुछ दिन उनके लिए काफी मुश्किल थे।

​​ ​हालाँकि 9 जून के बाद हमारे जीवन में बदलाव आ गया। बच्ची का जन्म सोमवार को सुबह 9:14 ​ हुआ और मेरे हाथों में उसे 9:15 पर दिया गया। मेरे दिमाग में एक स्विच बंद सा हो गया, लेकिन मेरा संसार बदल गया।

End of content

No more pages to load