अर्जुन एक्शन दृश्य बेहद आसानी से कर लेते हैं: संजय कपूर

अर्जुन एक्शन दृश्य बेहद आसानी से कर लेते हैं: संजय कपूर
​अनिल कपूर और बोनी कपूर के भाई, और बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ​अपने भतीजे अर्जुन कपूर​ की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अर्जुन फिल्मों में एक्शन बहुत अच्छी तरह से करते हैं।​
​
​ संजय कपूर इन दिनों अपने भाई बोनी कपूर के साथ संयुक्त रूप से अर्जुन कपूर को लेकर 'तेवर' नामक एक फिल्म बना रहे हैं। संजय कपूर ने कहा​, "अर्जुन कपूर फिल्म दर फिल्म अपने अभिनय क्षमता बढ़ा रहे हैं। अर्जुन संजीदा अभिनय के साथ ही रूमानी भूमिका भी बखूबी निभा लेते हैं।​"​
​
​ संजय ​कहते है, "अर्जुन ने अपने करियर के दौरान ​'​इश्कजादे​'​, ​'​औरंगज़ेब​'​, ​'​गुंडे​'​ और ​'​2 स्टेट्स​'​ जैसी फिल्मों में विविधतापूर्ण किरदार निभाये हैं। अर्जुन ने दो सुपरहिट और एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मेरा मानना है कि अर्जुन एक्शन करने में काफी अच्छे हैं। मैंने 'तेवर' के दौरान जब अर्जुन को एक्शन करते देखा तो मुझे यह अमेजिंग लगा। मेरा मानना है कि ​'​तेवर​'​ अर्जुन के करियर की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित होगी।​
​
​ उल्लेखनीय है कि ​'​तेवर​'​ वर्ष 2003 में प्रदर्शित तेलगु फिल्म ओकाडु की रीमेक है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं। 'तेवर' से अमित शर्मा बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी की भी अहम भूमिकायें हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load