मैं अब ​'​ग्रैंड मस्ती ​' जैसी फिल्म नहीं करूँगा: रितेश

मैं अब ​'​ग्रैंड मस्ती ​' जैसी फिल्म नहीं करूँगा:  रितेश
अभिनेता रितेश देशमुख को लगता है कि ​'​ग्रैंड मस्ती​'​ की सफलता के बाद उनके पास सेक्स कॉमेडी में देने के लिए कुछ नहीं बचा है​। वह इस तरह की पटकथा को अब और स्वीकार नहीं करेंगे​।

​ रितेश ने एक समूह साक्षात्कार में कहा​, "मुझे ​'​ग्रैंड मस्ती​'​ करने में मजा आया और मैंने इसकी रिलीज से पूर्व कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैं बतौर एक अभिनेता इस शैली में इससे ज्यादा कुछ दे सकता हूं ​। यह एक बिंदास फिल्म थी और मुझे खुशी है कि फिल्म सफल रही और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया​।​"​

​ उन्होंने कहा​,​ ​"अब मेरे पास ऐसी कोई पटकथा नहीं है​,​ लेकिन अगर मिलती-जुलती पटकथा मिलती है तो मैं उसे नहीं करूंगा​। हमने उस फिल्म में सारी हदें पार कर दीं​। "​

​ फिलहाल एक सप्ताह में रितेश की दो फिल्में 'हमशकल्स' और 'एक विलेन' रिलीज होनी हैं।

End of content

No more pages to load