सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी 'किक': अरबाज

सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी 'किक': अरबाज
फिल्मकार-अभिनेता अरबाज खान अपने भाई सलमान की आगामी फिल्म 'किक' के ट्रेलर को देख कर बेहद खुश और उत्साहित हो गए हैं। ​जिसके बाद उन्होंने कहा है कि सलमान की यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

अरबाज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा​, "'किक​'​ का ट्रेलर कमाल का है​। इसे देखने के बाद तो मैं अभिभूत हो गया ।​ मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी​। इंशाअल्लाह​।"

​सलमान की पिछली फिल्म ​'​जय हो​'​ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी​। ​वैसे ​'​किक​'​ के ट्रेलर में वह काफी प्रभावी मालूम पड़ रहे हैं, जिसमें उनके अलग अलग अवतार और रोमांचक स्टंट शामिल हैं​।​

यह फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने पहली बार निर्देशन में हाथ आजमाया है​। इधर ,​ अरबाज भी इस समय अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं​।​ हालांकि वह ​'​किक ​'​ में सलमान के अवतार और किरदार से काफी प्रभावित हैं।

​ अरबाज ने कहा, "जिस तरह से फिल्म शूट की गई है और जिस तरह का सलमान का किरदार है, मुझे लगता है कि यह फिल्म धमाका होगी ।​ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म हमारे लिए आने वाली है​। देखते हैं दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है​।​"​

​ इस साल ईद के ​​त्योहार पर प्रदर्शित हो रही 'किक' में जैकलीन फर्नाडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन ​सिद्द्की ने भी काम किया है​।​

End of content

No more pages to load