ऋचा ​के आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधनों ने बढ़ाई उनकी परेशानी

ऋचा ​के आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधनों ने बढ़ाई उनकी परेशानी
​हाल ही में ऋचा चड्ढा को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। जिसका कारण था ​सुरक्षा अधिकारियों ​द्वारा जांच में कुछ संदिग्ध ​​पदार्थ ​पाया जाना। हालाँकि बाद में सामने आया कि वह पदार्थ महज आयुर्वेद पाउडर था ​। जो वह त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं।

ऋचा पिछले छह महीनों से त्वचा की देखभाल के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक तरीके इस्तेमाल कर रही हैं। उनका मानना है कि आयुर्वेद के इस्तेमाल से उन्हें काफी फायदा पहुंचा है। वह हर रोज आयुर्वेदिक विधियों का इस्तेमाल करती हैं और यात्रा के दौरान भी आयुर्वेदिक प्रसाधन साथ रखती हैं। ​ लेकिन ऋचा के ​इस ​आयुर्वेद प्रेम ने उनको इस बार मुश्किल में डाल दिया जब हवाईअड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों को उनके बैग में रखे पदार्थ पर संदेह हुआ।

ऋचा ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा​,​ ​"अभी हाल में मुंबई जा रही थी और मेरे सामान में आयुर्वेदिक सामग्रियां थीं। सुरक्षाकर्मियों को मेरा आयुर्वेदिक पाउडर संदिग्ध जान पड़ा। मैं नहीं चाहती थीं कि वह सब चीजें जब्त कर ली जाएं ​,​ क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर मेरे लिए बनाया गया था।​"​

ऋचा ने कहा​,​ ​"मैं पूरे दो घंटे तक अधिकारियों को विश्वास दिलाती रही कि यह सामग्री संदिग्ध नहीं है। मुझे पता है कि वे लोग अपना काम कर रहे थे​, इसलिए मैं उनके साथ सहयोग कर रही थी।​"​

End of content

No more pages to load