​'​7 उचक्के​'​ का हिस्सा ​बन गर्व महसूस कर रहे हैं, मनोज

​'​7 उचक्के​'​ का हिस्सा ​बन गर्व महसूस कर रहे हैं, मनोज
मनोज बाजपेयी ने हाल ​ही ​ में '7 उचक्के' फिल्म के कुछ दृश्य देखे। उनका कहना है कि उन्हें इस किस्म की फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व है। ​उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा ​, ​"अभी अभी ​'​7 उचक्के​'​ के कुछ दृश्य देखे। इसका हिस्सा होने पर बहुत गर्व है।​"​

उन्होंने फिल्म के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सह-अभिनेता के के मेनन के साथ शूटिंग की थी​,​ जिनकी वह बहुत तारीफ करते हैं।​ नीरज पांडे द्वारा निर्मित ​'​7 उचक्के​'​ फ्राइडे फिल्म वर्क्‍स बैनर तले बन रही है। इसका निर्देशन संजीव शर्मा ने किया है।

End of content

No more pages to load