'जुम्मे की रात' से सलमान ने की एक और धमाकेदार एंट्री

'जुम्मे की रात' से सलमान ने की एक और धमाकेदार एंट्री
'किक' के ट्रेलर के बाद ​सलमान​ ने एक बार फिर 'जुम्मे की रात' से एक और धमाकेदार एंट्री मार दी है। उनकी फिल्म का पहला और बहुप्रतीक्षित गाना 'जुम्मे की रात' आज रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सलमान के चाहने वालों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
​
​ साजिद नाडियावाला की ​इस फिल्म और इस गाने की खास बात ये है कि जहाँ फिल्म ईद पर रिलीज होगी वहीं इसके गाने को हफ्ते के शुभ दिन यानी जुम्मे के दिन ही रिलीज किया गया है।​ मिका सिंह की आवाज और अहमद खान द्वारा कोरियोग्राफ​ ​ किया गया यह गाना काफी ऊर्जावान और चुस्त- दुरुस्त है।​​
​
​ गीत के बारे में साजिद का कहना है कि ​महानगर के ही एक स्टूडियों में ​फिल्माया गया यह गाना, खास तौर पर सलमान के चाहने वालों के लिए बनाया गया है। जिसे अंडरग्राउंड एक बड़े पैमाने पर ​शूट किया गया। फिल्म की पूरी टीम ने एक साथ मिलकर बेहद शानदार काम किया है।​
​
​ ​ इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडीज़, नवाजुद्दीन सिद्द्की और रणदीप हुड्डा भी होंगे।

End of content

No more pages to load