नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद 25 करोड़ की कमाई कर गई 'हमशकल्स'

नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद 25 करोड़ की कमाई कर गई 'हमशकल्स'
बीते शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म 'हमशकल्स' को फिल्म समीक्षकों द्वारा भले ही बेहद ख़राब प्रतिक्रियाएं मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नतीजा कुछ और ही है। फिल्म ने महज दो दिनों में जो कमाई की है वह 25.09 करोड़ रुपये है​।

वहीं लेखक मिलाप जावेरी भी इसके लिए खुश हैं। वयस्क कॉमेडी ​'​ग्रैंड मस्ती​'​ को भी समीक्षकों से कड़ी आलोचनाएं ही झेलनी पड़ी थी​। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त प्रदर्शन किया था।

उन्होंने ट्वीट किया है, "'हमशकल्स' शनिवार को अच्छे से टिकी रही! नकारात्मक बातों के बावजूद कोई गिरावट नहीं। लाजवाब। दर्शकों ने इसे देखना पसंद किया।

End of content

No more pages to load