हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकते हैं हम : मुरुगादॉस

हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकते हैं हम : मुरुगादॉस
फिल्म निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस को मारधाड़ से भरपूर रोमांचक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है​। उनका कहना है कि ​​कहानियों के मामले में भारतीय फिल्में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकती हैं, लेकिन यहां वैसा बाजार नहीं है​।
​​
तमिल में ​'​धीना​'​ और ​'​रमाना​'​ सरीखी फिल्में देने के लिए मशहूर मुरुगादॉस ने बताया​,​ "भारतीय फिल्में ​कहानियों के मामले में​ तो​ हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकती हैं​, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के पैमाने को देखते हुए हम उनसे बाजार के मामले में मुकाबला नहीं कर सकते ​।​ युद्ध वाली फिल्मों और बड़े बजट की एक्शन फिल्मों से मुकाबला करना काफी मुश्किल है​।"
​​
जाने-माने फिल्म निर्देशक मुरुगादॉस ने आमिर खान अभिनीत फिल्म ​'गजनी​'​ से बॉलीवुड में कदम रखा​।​यह फिल्म उनकी तमिल में इसी नाम से बनी सफल फिल्म का रीमेक है।​ उनकी दूसरी फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' भी तमिल की उनकी फिल्म ​'थुप्पाक्की​'​ का रीमेक है​।​

End of content

No more pages to load