अप्रैल 2015 में प्रदर्शित होगी 'पीकू'

अप्रैल 2015 में प्रदर्शित होगी 'पीकू'
फिल्मकार शूजीत सिरकार की नई फिल्म 'पीकू' अगले साल 30 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। वह ​फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने को ​लेकर ​उत्सुक हैं।​
​
​​ एमएसएम मोशन पिक्चर्स, सरस्वती एंटरटेंमेंट क्रिएशन लिमिटेड (एसईसीएल), शूजीत सिरकार और रॉनी लाहिरी की राइजिंग सन फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। अमिताभ के साथ इससे पहले फिल्म 'शूबाइट' और टेलीविजन धारावाहिक 'युद्ध' में साथ काम कर सिरकार अपनी अगली फिल्म में उनको लेने की सोच रहे हैं।​
​
​ उनकी पहली फिल्म 'शूबाइट' हालांकि अब तक प्रदर्शित नहीं हो पाई है। 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्म बना चुके सरकार ने एक बयान में कहा कि मि. बच्चन का करिश्मा, दीपिका का सहज अभिनय, इरफान की बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार मौसमी चटर्जी का जलवा 'पीकू' को मेरे लिए एक यादगार अनुभव बना देगा। मैं इन कलाकारों के साथ काम करने को लेकर बेहद आशान्वित हूं। सिरकार इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि उनकी यह टीम अच्छा काम करेगी।​​
​
​ एमएसएम मोशन पिक्चर्स की उपाध्यक्ष स्नेहा रजनी ने कहा कि मिस्टर अमिताभ बच्चन के साथ एक नई भूमिका में काम करना मेरे लिए सम्मानजनक होगा। शूजीत की मैं तब से प्रशंसक रही हूं, जब उन्होंने फिल्म 'यहां' बनाई थी। वहीं दीपिका, इरफान और दूसरे लोगों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात होगी।

End of content

No more pages to load