एक भोली लड़की और गुस्सैल लड़के की कहानी है 'एक विलेन': मोहित सूरी

एक भोली लड़की और गुस्सैल लड़के की कहानी है 'एक विलेन':   मोहित सूरी
​सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एक विलेन' आगामी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अपनी इस फिल्म के बारे में बताते हुए निर्देशक मोहित ​ सूरी ​कहते हैं, "'​एक विलेन' एक ऐसे प्यार की बात करती है, जो होना नहीं चाहिए था। यह एक सीधी सादी लड़की और एक गुस्सैल युवा लड़के के बीच की कहानी है। यह एक ऐसी गैरपारंपरिक संगीतमयी प्रेम कहानी है, जो व्याकुल मन से पैदा हुई है।​"

​ सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की भूमिकाओं वाली यह फिल्म इस शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। निर्माता एकता कपूर ने ​बताया, ​"फिल्म ​'​एक विलेन​'​ दर्द और वास्तविकता से जुड़े रहने की कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जो आपको एक ही समय हंसाएगी भी और रूलाएगी भी।"

End of content

No more pages to load