अगस्त में शुरू होगा ​'​केबीसी 8​'​

अगस्त में शुरू होगा  ​'​केबीसी 8​'​
​'कौन बनेगा करो़डपति​'​ (केबीसी) के नए संस्करण का प्रसारण अगस्त में शुरू होगा। शो के मेजबान अमिताभ बच्चन ने स्वयं इसका खुलासा किया है। अ मि​ताभ ने सोमवार रात अपने फेसबुक पेज पर यह घोषणा की। ​

​ उन्होंने लिखा, ​"​ये है केबीसी का नया आकार​, केबीसी का नया चेहरा अगस्त में शुरू हो रहा है ​।" अपने व्यस्त ​कार्यक्रम के बावजूद बिग बी देश के कोने-काने से ​'करो़डपति​' ​बनने आए प्रतिभागियों से मजबूती से जु़डे रहते हैं। यह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।​

​ साल 2000 से ​'​कौन बनेगा करो़डपति​'​ की मेजबानी शुरू करने वाले अमिताभ ने कहा​,​ ​"यहां सिर्फ पैसे ही नहीं जीते जाते, यहां दिल भी जीते जाते हैं​, कम से कम प्रतिभागी हमेशा मेरा दिल तो जीत ही लेते हैं। आप सभी को मेरा प्यार।​" ​​यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में शूट किया गया यह शो सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। शो वैश्विक रूप से लोकप्रिय '​हू वांट्स टू बी ए मिलेनियर​'​ का भारतीय संस्करण है।​

End of content

No more pages to load