क्या​ अब ​विलेन के अवतार में नजर आएंगे कपिल​?​

क्या​ अब ​विलेन के अवतार में नजर आएंगे कपिल​?​
​पिछले रविवार को ​कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की पहली वर्षगांठ थी। ​इसी उपलक्ष में अब एक मनोरंजक और खास एपिसोड​ तैयार किया जा रहा है।

​जिसमें मनोरंजन का मसाला जोड़ने के लिए धारावाहिक की टीम ने आने​ ​वाली फिल्म 'एक विलेन' के कलाकारों और निर्देशक के साथ एक ग्रैंड एपिसोड बनाने का फैसला किया।​

एक बयान के अनुसार, इस एपिसोड के लिए कपिल ने खुद को सिट्टू नाम के एक डॉन के किरदार में पेश करने का निर्णय लिया है।

​ निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर पहली बार इस शो का हिस्सा बने। फिल्म 'एक विलेन' के कलाकार इस शो में ​​'झलक दिखला जा' की तर्ज पर अगले बिग विलेन के लिए शो 'विलेन दिखला जा' के लिए ऑडिशन लेते दिखे।​

End of content

No more pages to load