​39 साल बाद ​फिर एक साथ काम करेंगे रमेश सिप्पी और हेमा

​39 साल बाद ​फिर एक साथ काम करेंगे रमेश सिप्पी और हेमा
​39 साल पहले रुपहले पर्दे पर ​फिल्म 'शोले' से इतिहास रचने वाले रमेश सिप्पी एक बार फिर अपनी फिल्म की बसंती और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री यानी हेमा मालिनी के साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं।

​फिल्म ​'​शोले​'​ के यूं तो सभी किरदार काफी दिलचस्प और चर्चित रहे हैं ​,​ लेकिन ​'​बसंती​'​ का किरदार इसलिए भी खासा चर्चित है क्योंकि वर्ष 1975 में आई फिल्म ​'​शोले​'​ की इस बसंती​ यानी​ हेमा मालिनी को लोग आज भी इसी नाम से जानना पसंद करते हैं​।

​सिर्फ 'शोले' ही नहीं रमेश ने हेमा कि साथ और भी सफ़ल फिल्मों जैसे 'शान​'​, ​'​शक्ति ​'​ और 'सीता और गीता' और 'अंदाज' में काम किया है। सूत्रों की मानें तो हेमा मालिनी अभिनीत रमेश सिप्पी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ​'शिमला मिर्ची​'​ है​। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव भी हैं​।​

मज़े​दार बात ये है कि रमेश सिप्पी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए राजकुमार राव ने राजकुमार गुप्ता की फिल्म रेवोल्यूशन ​2020 से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं​।

फिलहाल राजकुमार राव के ऑपोज़िट कौन सी नायिका होंगी यह अभी तय नहीं है ​। स्वीट रोमांटिक लव स्टोरी के साथ ज़बर्दस्त ट्विस्ट सहेजे इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त से शुरू होनी है​।

End of content

No more pages to load