​प्रियंका ​बनी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा गायिका

​प्रियंका ​बनी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा गायिका
​आजकल कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गायिकी में भी हाथ आजमाया है। जिनमें श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां शामिल हैं। लेकिन इनमें लोकप्रियता की मामले में प्रियंका ने बाजी मारी है।

हाल ही में एक लोकप्रिय वेब पोर्टल के जरिये बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री-गायिका पर एक खोजबीन की गई, जिसमें ​ प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्टर सिंगर के ख़िताब से नवाजा गया है।

​ ग्लोबल म्यूजिक के मार्केट में प्रियंका ने अपनी एक मजबूत पहचान बनायी है, अभिनेत्री और इंटरनेशनल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट प्रियंका चोपड़ा को बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले ​62 प्रतिशत वोट हासिल हुए, और प्रियंका के बाद श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा को ​14 फीसदी वोट हासिल हुए इस दौड़ में अलिया ​भट्ट, श्रुति ​हासन भी शामिल थी​ लेकिन इन सभी को पछाड़ कर प्रियंका ने यह ताज अपने नाम किया है।

End of content

No more pages to load