​ओह माय गॉड: शाहरुख का ड्राइवर बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार

​ओह माय गॉड: शाहरुख का ड्राइवर बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार
बॉलीवुड के किंग खान के सामने एक बार फिर एक मुश्किल खड़ी हो गई है। उनके ड्राइवर ​राजेंद्र कुमार गौतम​ उर्फ़ पिंटू मिश्रा​ को कल एक नाबालिग से बालक्तकर के ज़ुर्म में ग़िरफ़्तार किया गया है। यही नही इसमें चौंकाने वाली एक और बात ये है कि यह पीड़िता संगीता बिजलानी की नौकरानी है।

​बांद्रा पुलिस के अनुसार यह लड़की पांच महीने पहले ही अपने लातूर स्थित घर से मुंबई आई है। वहीं उसकी माँ ने बताया कि वह वहां काम करने के लिए आई थी और अभिनेत्री के घर पर काम करती थी। पुलिस ​का यह भी कहना है कि ​थाने में बुधवार को ​यह मामला दर्ज किया गया है और ​अब ​जांच ​की जा रही है। इस समय हम घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते, जांच विभाग मामले को देख रहा है।

आरोपी ड्राइवर पिंटू (34) ने लड़की को काम दिलाने की बात कहकर नल्लासोपारा में एक होटल में बुलाया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालाँकि लड़की को अभी नाबालिग बताया जा रहा है लेकिन अभी तक उसकी सही उम्र का पता नहीं चला है। पुलिस उसकी जन्मतिथि की जांच कर रही है, ताकि उसकी सही उम्र का पता लगाया जा सके।

बांद्रा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया, हम पीड़िता की जन्मतिथि का पता लगा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि वह इस समय बालिग है या नाबालिग। महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली लड़की काम की तलाश में मुंबई आई थी और संगीता बिजलानी के यहां काम करती है।

End of content

No more pages to load