​'तेवर' के ​लिए शूट किए गए नाईट कब्बडी के सीन

​'तेवर' के ​लिए शूट किए गए नाईट कब्बडी के सीन
​संजय कपूर ​फ़िलहाल अपनी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे वह अर्जुन कपूर​ और सोनाक्षी सिन्हा ​के साथ शूट कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के लिए कुछ नाईट कब्बडी के लाइव सीन मुंबई के एक पॉपुलर स्टूडियो में शूट किये गए।​
​
​ इस कब्बडी के सीन के लिए बड़े पैमाने पर ​ख़ास ​तैयारी की गयी​। यह पहली बार है​, जब नाईट कब्बडी पर कोई लाइव सीन फिल्माया गया हो। यह सीन शूट करने में तक़रीबन एक हफ्ते का समय लग गया।
​
इस सीन के लिए अर्जुन कपूर कुछ कब्बडी प्लयेर्स से मिले ​और उन्होंने कब्बडी ​खिलाडियों से कुछ टिप्स भी सीखे। उन्होंने कबड्डी के लिए बॉडी लैंग्वेज ​भी सीखी।
​
फिल्म के निर्माता संजय कपूर कहते ​हैं, "कब्बडी​,​ खेल काफी लम्बे अरसे से ​सिल्वर स्क्रीन से गायब रहा है, मेरा यह मकसद है ​कि इस खेल को सभी के सामने ​रखूं और ​लोगों को इस से जोड़ूं। अर्जुन कपूर ​लोगों के हीरो ​हैं और वह अच्छे तरीके से इस खेल को ​अपनी इमेज से जोड़ कर सभी ​लोगों को जोड़ सकेंगे।"

End of content

No more pages to load