श्रद्धा ​पर चढ़ा बाइक चलाने का भूत, ​खरीदेंगी बाइक

श्रद्धा ​पर चढ़ा बाइक चलाने का भूत, ​खरीदेंगी बाइक
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ​'​एक विलेन​'​ के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। एक विलेन श्रद्धा के लिए बहुत ही ख़ास फिल्म है​।

​ एक विलेन में अपने किरदार के लिए श्रद्धा ने बाइक चलानी सीखी थी। बाइक चलाने में श्रद्धा को अब इतना मज़ा आने लगा है कि जब भी वक़्त मिलता ​है, वह बाइक पर घूमना पसंद करती हैं।​

​ यही नहीं, अब ​वह​ खुद के लिए एक बाइक भी खरीदने का सोच रही हैं। इसके लिए वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों का मशवरा भी ले रही हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में ​अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर कुछ बाइक की टेस्ट राइड भी ली है​।​

श्रद्धा इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। युवा अभिनेत्रियों में श्रद्धा इकलौती ​होंगी जो बाइक ​खरीदेंगी। श्रद्धा की फिल्म ​'​एक विलेन​' आज प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load