​करण ने निशुल्क किया 'बॉम्बे वेलवेट' में अभिनय

​करण ने निशुल्क किया 'बॉम्बे वेलवेट' में अभिनय
​फिल्म निर्माता कर​ण जौहर ​'​बॉम्बे वेलवेट​'​ के जरिए एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देंगे। फिल्म के निर्माता ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में ​नकारात्मक किरदार के लिए ​पैसे नहीं लिए है।​

​​ सराहना की निशानी के रूप में सह निर्माता फैंटम फिल्म्स (अनुराग कश्यप और विकास बहल) ने करण को दोस्ती की प्रतीक के तौर पर 11 रुपये का एक बहुत बड़ा चेक भेजा।

​​ बहल ने एक बयान में कहा, ​"​हां, उन्होंने मेहनताना नहीं लिया, क्योंकि यह फिल्म उनका जुनून था। पूरी टीम उनका कर्जदार रहेगी।​"

​​​ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अभिनीत यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के सह निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियो और फैंटम फिल्म्स हैं।​ बता दें कि इससे पहले करण ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और​'​लक बाई चांस​'​में छोटी सी भूमिका की है।

End of content

No more pages to load