आलिया ​की आवाज में रिलीज होगा एक और गाना

आलिया ​की आवाज में रिलीज होगा एक और गाना
फिल्म 'हाइवे'​ के एक गीत में अपनी आवाज देने के बाद आलिया भट्ट एक बार से अपनी आगामी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' में अपनी आवाज देने जा रही हैं।

​आ​लिया इन दिनों '​हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाने 'समझावां' के लिए आलिया के क्रेज को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इस गाने को उनके साथ ही रिकॉर्ड करने का फैसला किया है।

​ अब इस गाने 'समझावां' का नया वर्जन 'समझावां अनप्लग्ड' इस वीकेंड पर आलिया की आवाज में रिलीज किया जाएगा।

​ उल्लेखनीय है कि करण जौहर निर्मित और शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी रोमांटिक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकायें हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load