​सनी लियोन को बच्चों से आई शर्म, उनके सामने शूट करने से किया इंकार

​सनी लियोन को बच्चों से आई शर्म, उनके सामने शूट करने से किया इंकार
सनी लियोन को फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के लिए फिल्माएं जाने वाले आइटम नंबर के लिए शूट करना था। लेकिन जब उन्होंने वहां कुछ छोटे-छोटे बच्चे देखे तो उन्होंने उनके सामने शूटिंग करने से मना कर दिया।

​इस आइटम नंबर को, इसी हफ्ते में, फिल्मिस्तान स्टूडियों में सनी के साथ शूट किया जाना है। जैसे ही कैमरा रोल के लिये तैयार हुआ, सनी सेट पर बच्चों को देखते ही असहज हो गई और उन्होंने मना कर दिया कि वह उनके सामने शूट नहीं कर पाएंगी।

एक क्रू मेंबर ने बताया, "हमें इसके लिए तीन दिनों तक शूट करना था। इसके पहले ही दिन सनी जैसे ही गोल्ड ओर ब्लैक रंग की ड्रैस में अपनी वैन से बाहर आई, उन्होंने सेट पर बच्चों को देखा और देखते ही शूट की लिए मना कर दिया।"

​कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन के एक सदस्य ने इन 10 वर्ष तक के बच्चों को सेट पर आने और शूट को देख्नने की अनुमति दी थी। ये बच्चे लगातार सनी को घूर रहें थे, जिसके चलते सनी घबरा गई और असहज हो गई। हालाँकि पहले तो उसने एक आध कदम उठाए लेकिन जैसे ही उनकी नजर उन्हें घूरते उन बच्चों पर गई तो वह रुक गई और शूट करने से इंकार कर दिया।

​इसके बाद उन्होंने टीम के सदस्यों को बुलाया और अपने आप को एक लम्बी सी जैकेट से ढ़क लिया। इसके बाद वह बाहर बैठ गई और कहा कि जब तक ये बच्चे शूट से नहीं जाऐंगे वह शूटिंग नही करेंगी।

​हालाँकि प्रोडक्शन हाउस के सदस्यों ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की लेकिन आधे घंटे की कोशिशो के बाद भी वह नहीं मानी। जिसके बाद टीम ने माता-पिता को बच्चों को वहां से ले जाने के लिए कहा। ​इसके बाद शूट देखने के लिए मन बना कर बैठे बच्चे निराश हो गये।

​सनी के पति डेनियल वेबर ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "हम हमेशा सेट पर सिर्फ गिने-चुने लोगों को ही रखने के लिए कहते हैं। शूट के दौरान अगर सेट पर कम लोग होंगे तो सनी अपने काम पर ध्यान लगा सकती है। कोई जरूरत नहीं है कि सेट पर शूट को देखने के लिए 200 ​लोगों को इकठ्ठा किया जाए। लोग सनी से शूट के बाद मिल सकते हैं और फोटो भी ले सकतें हैं।"

End of content

No more pages to load