अपने बचाव में नेस वाडिया ​ने पेश किए 9 गवाह

अपने बचाव में नेस वाडिया ​ने पेश किए 9 गवाह
उद्योगपति नेस वाडिया ने बुधवार को पूर्व प्रेमिका व अभिनेत्री प्रीति जिंटा द्वारा दर्ज शिकायत मामले में वानखेड़े स्टेडियम में 30 मई को मौजूद 9 लोगों की सूची उपलब्ध कराई है।​​​​
​
​ सूची में छह महिला और तीन पुरुषों के नाम हैं​,​ जो किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो रहे मैच के दौरान कथित घटना के समय स्टेडियम में मौजूद थे।​
​
​ वाडिया ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि मुझे विश्वास है​,​ मेरे खिलाफ प्रीति जिंटा द्वारा दर्ज झूठी शिकायत ​मामलें में ये लोग स्टेडियम में शाम को हुई उस घटना के संबंध में स्वतंत्र रूप से सही तथ्यों को सामने रखेंगे।​
​
प्रीति के शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद नेस ने कहा था कि वे उस शिकायत और आरोपों पर चौंक गए थे​,​ जो पूरी तरह गलत और निराधार थे। इस मामले में प्रीति जिंटा ने कुल 14 गवाहों की सूची सौंपी थी ​,​ जिसमें से अधिकांश से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

End of content

No more pages to load