'फाइंडिंग फैनी' में ​'​​किलिंग लुक' में नजर आई दीपिका

'फाइंडिंग फैनी' में ​'​​किलिंग लुक' में नजर आई दीपिका
दीपिका पादुकोण ​और अर्जुन कपूर की अंग्रेजी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' ​का फर्स्‍ट लुक आ गया है। ​जिसकी तस्वीर दीपिका ने खुद ट्विटर पर पोस्ट की है।​
​
फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है, जिसे गोवा में पांच चरित्रों पर फिल्माया गया है। 'फाइंडिंग फैनी' अंग्रेजी और कोंकणी भाषा में बनाई जा रही है। फिल्‍म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, डिम्‍पल कपाडि़या, पंकज कपूर, केविन डीमेलो, अंजलि पाटिल और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।​
​
​​​ ​ 90 मिनट की यह फिल्‍म 12 सितंबर 2014 को रिलीज होने वाली है।

End of content

No more pages to load