​जल्द रिलीज होगा 'सिंघम रिटर्न्स​'​ का फर्स्ट लुक

​जल्द रिलीज होगा 'सिंघम रिटर्न्स​'​ का फर्स्ट लुक
​अजय देवगन और करीना कपूर की आगामी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' का पोस्टर और ट्रेलर ​7 और 11 जुलाई को जारी ​हो जाएंगे। ​वहीं अगर सूत्रों की माने तो फिल्म के ट्रेलर को 11 जुलाई को दुनिया भर में बेहद बड़े पैमाने पर लॉन्च ​किये जाने की योजना है।

​ ​​ रोहित शेट्टी निर्देशित ​'​सिंघम रिटर्न्स​'​ का अजय की दमदार प्रस्तुति को दर्शकों के समक्ष लाने का वादा है। फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर, अजय की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।

​ अजय देवगन फिल्म्स​,​ रोहित शेट्टी प्रोडक्शंस और रिलायंस एंटरटेंमेंट की सह-प्रस्तुति 'सिघम रिटर्न्स' 15 अगस्त को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load