श्रद्धा-वरुण और ​लॉरेन गोटलिब​ के बीच लव ट्रैंगल होगी 'ए बी सी डी ​2​'​

श्रद्धा-वरुण और ​लॉरेन गोटलिब​ के बीच लव ट्रैंगल  होगी 'ए बी सी डी ​2​'​
​डांसर ​-​अभिनेत्री लॉरेन गोटलिब जिन्होंने रेमो डिसूजा की 'ए बी सी डी: एनी बड़ी कैन डांस​' फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, अब वे ​'​ए बी सी डी ​2'​ में ​भी ​मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है ​। लॉरेन के साथ इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी होंगे।​

​​​ वरुण, श्रद्धा और लॉरेन के अलावा प्रभुदेवा विष्णु के किरदार में उनके डांस प्रशिक्षक के रूप में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में एक लव ट्रायंगल है जो ​, ​वरुण, श्रद्धा और लॉरेन के बीच है।​

​ लॉरेन कहती है​,​ "में काफी उत्साहित ​हूँ कि इस प्रोजेक्ट का ​मैं​ भी एक हिस्सा हूँ​। 'ए बी सी डी' में काम करते समय रेमो सर के साथ बहुत बढ़िया समय रहा था, मैं आशा करती ​हूँ पहली फिल्म 'ए बी सी डी' जितनी हिट रही यह फिल्म उससे भी बड़ी हिट साबित हो।"

End of content

No more pages to load