बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणवीर सिंह 29 साल के हो गए हैं। उनका कहना है कि वह कभी बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं। रणवीर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "एक और जन्मदिन आ गया। मैं बूढ़ा नहीं होना चाहता।"
रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अनिल कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रहीं हैं।
रणवीर ने कहा कि 'दिल धड़कने दो' बहुत बढ़िया बन रही है। इतने गंभीर कलाकारों के साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती है। जोया तो कमाल हैं। वह संवेदनशील और बेहद व्यावहारिक हैं। जहाज में शूटिंग करना एक अलग अनुभव है। फिल्म की टीम के साथ बड़ा मजा आ रहा है। ये सब मौज-मस्ती करने में पीछे नहीं हैं।
बूढ़ा नहीं होना चाहता हूं: रणवीर सिंह
-
Monday, July 07, 2014


