आजकल लंदन में डेटिंग कर रहे हैं अनुष्का और ​विराट

आजकल लंदन में डेटिंग कर रहे हैं अनुष्का और ​विराट
​अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की तुर्की में चल रही शूटिंग से कुछ समय निकाल कर, अपने कथित प्रेमी विराट कोहली से मिलने लंदन पहुंच गई हैं।

​रविवार को अनुष्का को उनके क्रिकेटर प्रेमी विराट के साथ लंदन में एक केन्द्रीय होटल में देखा गया। एक सूत्र ने बताया, "दोनों ने ही एक जैसे ब्लैक कपडे पहने हुए थे। जबकि विराट के दूसरे क्रिकेटर साथी होटल के नीचे वाले रेस्टॉरेन्ट में डिनर कर रहे थे। लगता है कि यह कपल एक व्यक्तिगत डिनर ड़ेट पर था।"

​ज्ञात हो तो विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने क्रिकेट दौरे पर हैं। जबकि अनुष्का तुर्की में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग कर रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का हाल ही में उनसे मिलने लंदन पहुंची हैं।

​इस से पहले भी ये जोड़ा न्यूजीलैंड में एक साथ देखा गया था। उस से पहले विराट अनुष्का के घर पर भी रुके थे। इसके बाद विराट अनुष्का के जन्मदिन पर उनसे मिलने जोधपुर भी गये थे, जहाँ वह अपनी फिल्म 'एनएच 10​' की शूटिंग कर रही थी। ​​

End of content

No more pages to load