​​आपका लुक आपके बारे में बहुत कुछ कहता है: अर्जुन

​​आपका लुक आपके बारे में बहुत कुछ कहता है: अर्जुन
'इश्कजादे' फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को फिलिप्स इंडिया ने कंपनी के पुरुष सौंदर्य उत्पादों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अर्जुन कंपनी के लिए पुरुषों के ट्रिमर्स, शेवर्स और स्टाइलर्स सहित अन्य सौंदर्य उत्पादों के विज्ञापन करेंगे और इसे लेकर उत्साहित हैं।​

​ अर्जुन ने एक बयान में कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपका लुक आपके बारे में बहुत कुछ कहता है और एक आत्मविश्वास से लबरेज व्यक्तित्व का निर्माण जरूरी है।"​

​ अर्जुन एक नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आएंगे, जो 10 जुलाई को लॉन्च होगा।​ फिलिप्स के हालिया शोध सर्वेक्षण के निष्कर्षो में खुलासा किया गया कि 91 प्रतिशत महिलाएं सख्त या रूखे चेहरे वाले पुरुषों को नापसंद और चिकने चेहरे वाले पुरुषों को पसंद करती हैं। वहीं, 54 प्रतिशत महिलाओं ने दाड़ी-मूंछ के बालों को स्टाइल से रखने वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक पाया।

End of content

No more pages to load