अरशद वारसी को हाल ही में अपनी फिल्म फिल्म 'जॉली एलएलबी' के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और प्रेम देख़ने को मिले जब उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल के लिए अरशद से सिफारिश की।
हाल ही में अरशद वारसी चंडीगढ़ से मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर थे। जहाँ वह अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी' के सीक्वल के बारे में पूछे गए सवालों से हैरान थे।
अरशद ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "हवाई अड्डे पर औसतन 10 में से छह लोगों ने मुझसे 'जॉली एलएलबी' भाग दो के बारे में बात करने का अनुरोध किया।"
बोमन ईरानी और अमृता राव की मुख्य भूमिका वाली 'जॉली एलएलबी' देश की कानून व्यवस्था पर एक व्यंग्य है। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के सम्मान से नवाजा गया।
अरशद ने हाल में नारकंडा और चंडीगढ़ में सुभाष कपूर की नई फिल्म 'गुड्डू रंगीला' की शूटिंग पूरी की।
प्रशंसकों ने अरशद से की 'जॉली एलएलबी 2' की मांग
-
Thursday, July 10, 2014


