अब फिल्मों में भी गाएंगी प्रियंका

अब फिल्मों में भी गाएंगी प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ​गाने के बाद अब फिल्मों ​में भी गाने का निश्चय किया है। प्रियंका अब अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' के लिए पाश्र्वगायन करने जा रही हैं।​

​ प्रियंका अपनी फिल्मों के लिए काफी समय से गाना चाह रहीं थीं। प्रियंका को यह अवसर ​'​​मैरी कॉम​'​ के लिए मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक खास सीन में प्रियंका की आवाज सुनाई देगी।​

​ उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म '​मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा ने ओलपिंक कांस्य विजेता मुककेबाज ​मैरी कॉम का किरदार निभाया है। यह फिल्म 5 सितंबर को प्रदर्शित हो सकती है।

End of content

No more pages to load