​क्या बात है जो कैट और प्रियंका में एक जैसी है?

​क्या बात है जो कैट और प्रियंका में एक जैसी है?
वैसे तो प्रियंका और कैट एक दूसरे से एक दम बिलकुल अलग है। लेकिन इनमें कुछ समानता तो जरूर है। इस महीने की 16 जुलाई को कैटरीना कैफ और 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। लेकिन दोनों ही अपने-अपने जन्मदिन पर देश से बाहर होंगी। जहाँ कैटरीना कैफ 16 जुलाई को 30 की हो जाएंगी, वहीं प्रियंका चोपड़ा 32 की हो जाएंगी।

​ ​ अपने जन्मदिन के मौकों पर जहाँ प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग तुर्की में कर रही होंगी, वहीं कैट भी 'बैंग बैंग' के लिए प्रागु में होंगी।

​ बेहद आश्चर्य की बात है कि दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने जन्मदिन पर कोई खास योजना नहीं बनाई है। ​​​एक ही राशि कर्क की ये अब तक अपने लिए सफलता के परचम लहराने में कामयाब रही है।

End of content

No more pages to load