शायद इन दिनों निर्देशक ज़ोया अख्तर रणवीर सिंह से ज्यादा खुश नहीं होंगी, क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है। दरअसल वह अपनी आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की कहानी और किरदार के बारे में खूब बातें कर रहे हैं।
एक तुर्की अख़बार को दिए गए साक्षात्कार के अनुसार, "फिल्म एक ऐसे आलसी परिवार की कहानी है जो क्रूज यात्रा पर है, जिसमें रणवीर सिंह एक धनी व्यक्ति कबीर का किरदार निभा रहे हैं। कबीर, जो अपने पिता की कंपनी पर कब्ज़ा कर लेना चाहता है। लेकिन साथ ही वह एक पायलट भी बनना चाहता है। जबकि अनुष्का शर्मा एक डांसर बनने का सपना रखने वाली लड़की का किरदार निभा रही है, जो अपने सपनें को साकार करने के लिए घर से भाग जाती है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह ने 'दिल धड़कने दो' के राज कर दिए उजागर
-
Wednesday, July 16, 2014


