​​कंगना को फोटोग्राफरों से ​क्यों लगता है डर​?​

​​कंगना को फोटोग्राफरों से ​क्यों लगता है डर​?​
फिल्म निर्माण के गुर सीखने न्यूयार्क गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना र​नोत भारत लौट आई हैं​। लेकिन उन्हें ​यहाँ आकर ​ऐसे फोटोग्राफरों का ​भी ​सामना करना पड़ा, जो उनकी हर गतिविधि को कैमरे में कैद करने की ताक में रहते हैं​।

कंगना ऐसे फोटोग्राफरों से बहुत डरती हैं​। न्यूयार्क से लौटी कंगना ने राजधानी में जारी कॉट्योर वीक में फैशन डिजायनर अनुज मोदी की पोशाक के साथ मंच पर जलवा बिखेरा​।

काले रंग की लहंगा-चोली में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं और अपनी मुस्कान से उन्होंने दर्शकों को मोहित कर दिया​।

उन्होंने इस शो के बाद कहा, "मैं अभी न्यूयार्क से लौटी हूं​।​ यह एक बार फिर से स्कूल जाने की तरह था​। न्यूयार्क से वापस लौटने के बाद मैं पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आई​। मैंने इसे बहुत सामान्य तरीके से लिया, लेकिन यह उतना आसान नहीं था​।​ फोटो पत्रकारों का सामना करना डराने वाला होता है​। मुझे यकीन ही नहीं होता कि मैं यहां हूं​।​"

​ 'क्वीन' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली कंगना का कहना है कि उन्हें भारतीय परिधान काफी रास आते हैं।

End of content

No more pages to load