प्रियंका को जन्मदिन पर मिली सरप्राइज़ पार्टी

प्रियंका को जन्मदिन पर मिली सरप्राइज़ पार्टी
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के लिए तुर्की में शूटिंग कर रही है, और आज उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में उनकी फिल्म के क्रू सदस्यों ने उनके लिए एक खास सरप्राइज पार्टी रखी है।

​एक सूत्र का कहना है, "प्रियंका अपना कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहती थी। लेकिन क्योंकि उन्होंने पहले ही अपनी तारीखें फिल्म को दे रखी थी, तो वह फिल्म की शूट में देरी नहीं चाहती थी।"

​सुबह के समय यूनिट ने प्रियंका के साथ फिल्म की शूट खत्म की, और इसके बाद प्रियंका को उनके जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी दी गई।जिसके लिए क्रू ने पहले ही सारे इंतजाम कर लिए थे।

​हालाँकि फिल्म की शूटिंग खत्म कर के फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा तो वापिस आ गए हैं, लेकिन रणवीर सिंह, प्रियंका और अनिल कपूर अभी तुर्की में ही हैं। वे सभी प्रियंका की जन्मदिन पार्टी में शामिल रहे।

एक सूत्र के अनुसार, ​"कहा जा सकता है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा का यह जन्मदिन बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि उनके लिए हर एक क्रू सदस्य ने कुछ ना कुछ सोच कर रखा है। एक और ख़ास बात ये भी है कि आज फिल्म का आउटडोर शूट कार्यक्रम है, जिस से उनके लिए समय और भी मजेदार होने वाला है। इसीलिए यह फिल्म की रैप अप पार्टी भी होगी। वहीं इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ भी उनके पास पहुँच जाएगा।

End of content

No more pages to load