आदित्य-परिणीति ने भी लाइव इवेंट में मिलाया सुर में सुर ​

आदित्य-परिणीति ने भी लाइव इवेंट में मिलाया सुर में सुर ​
​हालिया रिलीज फिल्मों से एक नया चलन शुरू हो गया है, और वह है ​लाइव इवेंट में बॉलीवुड कलाकारों द्वारा ​सुर मिलाना। पहले श्रद्धा, फिर आलिया भट्ट और वरुण धवन ​और उनके बाद ​अब आदित्य​ रॉय कपूर और परिणीति ​ चोपड़ा ने भी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के ​ प्रचार के मौके पर दर्शकों के सामने गाना गाया है।

वे दोनों गुरुवार को दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के शीर्षक गीत का ​लॉन्च करने के लिए मौजूद थे। ​लॉन्च के मौके पर उन्होंने मीडिया के लिए गाना भी गाया।​
​
​​ 'दावत-ए-इश्क' गाना कव्वाली और रॉक की जुगलबंदी के साथ एक लखनवी जायका लिए हुए है।​ गाने में आदित्य अपनी 'दावत-ए-इश्क' के साथ एक रेस्तरां के इर्द-गिर्द नाचते और परिणिति को लुभाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह एक खानसामा की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों कलाकार अपने लखनवी परिधान में लाजवाब दिख रहे हैं।​
​
​​ यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन की 'दावत-ए-इश्क' पांच सितंबर को रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load