​​सोनम ने 'खूबसूरत' का ट्रेलर किया लॉन्च

​​सोनम ने 'खूबसूरत' का ट्रेलर किया  लॉन्च
​​बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' का ट्रेलर जारी किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने उन्हें पूरी तरह उजागर किया है।​​

​ यह फिल्म रेखा और राकेश रोशन अभिनीत सफल फिल्म 'खूबसूरत' (1980) का रीमेक है। इसका निर्देशन शशांक घोष और निर्माण सोनम की बहन रिया ने किया है। फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका में पाकिस्तानी अभिनेता अफजल खान नजर आएंगे।​​

​ सोनम ने ट्रेलर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, ''फिल्म के सेट पर कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि रिया, शशांक और लेखिका (इंदिरा बिष्ट) मुझे इतने अच्छे से जानते थे कि उन्होंने बड़ी गहराई से मेरे व्यक्तित्व का प्रत्येक भाग लिया और फिल्म में मुझे पूरी तरह उजागर किया।''​​

​ सोनम ने हाल में 'रांझना' और 'भाग मिल्खा भाग' सरीखी सफल फिल्में दीं। उनकी अंतिम रिलीज 'बेवकूफियां' थी, जो असफल रही।

End of content

No more pages to load