​बॉलीवुड के अगले आइटम बॉय हैं साहिल प्रेम: ​ फराह खान

​बॉलीवुड के अगले आइटम बॉय हैं साहिल प्रेम: ​ फराह खान
​लगता है बॉलीवुड में, ​आइटम गर्ल्स के बाद अब आइटम ब्यॉय का ट्रेंड ​भी ​स्थापित होने जा रहा है। ​और ​इसे स्थापित करेंगे एक्टर साहिल प्रेम। वे अपनी आगामी डांस से भरपूर फिल्म ​'मैड अबाउट डांस​'​ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे ​हैं। इस अभिनेता ने अपने हुनर से बॉलीवुड टॉप कोरियोग्राफर फराह खान को अपने डांस से काफी प्रभावित किया है।​​​​

​ फराह ​'मैड' के ट्रेलर लॉन्च पर भी मौजूद रही इस लॉन्च के दौरान इस फिल्म के बारे में ​अपने विचार व्यक्त ​करते हुए उन्होंने कहा​,​ "मैंने यह फिल्म ​'मैड' देखी है​,​ और कुछ बातें इससे पहले हमने कभी किसी इंडियन फिल्म में नहीं दे​खी। इस फिल्म में ​साहिल का डांस फॉर्म सराहनीय है। इस फिल्म का डांस बॉलीवुडाइज नहीं है अगर हम दूसरे डांस फॉर्म के बारे में कहे तो ​साहिल एक सुपर डांसर है और मुझे यह यकीन है ​कि वे बॉलीवुड के अगले आइटम ब्यॉय बनेंगे।​​

​ ​'एस्सेल विज़न प्रस्तुत और पांच रूपया बारा आना प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड​' द्वारा निर्मित फिल्म ​'मैड अबाउट डांस​' साहिल प्रेम (रागिनी एम एम एस ​2​ फेम ) तथा अम्रित मघेरा (लैक्मे का ​फेमस ​चेहरा) द्वारा अभिनीत ​है, जो 22 अगस्त 2014 ​ को सभी सिनेमाघरो में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load