झलक के सेट ​पर ​लॉरेन गॉटलिब​ ने सभी को बनाया दीवाना ​

झलक के सेट ​पर ​लॉरेन गॉटलिब​ ने सभी को बनाया दीवाना ​
​​यूटीवी और रैमाे डिसुजा की सुपरिहट फिल्म एबीसीडी (एनी बड़ी कैन डांस) से​ लॉरेन गॉटलिब का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। ​जिसमें लॉरेन ने अपनी एक्टिंग और डांस से ​दर्शकों का मन मोह लिया था। अपनी उसी अदा को उन्होंने झलक के इस सीजन में भी बनाए रखा है।​​

​​ लॉरेन ​अब ​इस रियलिटी शो में अपने डांस के लटके झटके बिखेरते नजर आ रही हैं।​ ​बीतते वक्त के साथ हर हफ्ते झलक लॉरेन व उनके कोरियोग्राफर पार्टनर सलमान युसूफ खान के लिए चैलेंज बनता जा रहा है। वे दिन ब दिन पॉपुलर होते जा रहे हैं। इसके साथ उनके चैलेंज भी हर हफ्ते बढ़ते जा रहे हैं।​​

​ लॉरेन और सलमान की पिछली परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इसे देखते हुए झलक के ​निर्माताओं के मन में उनकी छवि बस गई है। इसी कारण प्रोड्यूसर्स ने एक अहम फैसला लिया है। अब से हर हफ्ते शो यह जोड़ी शो में दिखेगी।

End of content

No more pages to load