​रणबीर के बाद अब अपनी बहनों और माँ के साथ जन्मदिन मनाएंगी कैट

​रणबीर के बाद अब अपनी बहनों और माँ के साथ जन्मदिन मनाएंगी कैट
​अगर सूत्रों की माने तो, रणबीर कपूर के साथ दो दिन का हॉलिडे मनाने के बाद कैटरिना कैफ एक बार फिर से अपने परिवार के साथ लंदन में अपने जन्मदिन की पार्टी मनाएंगी।

​​ ​ ​कैट 16 जुलाई को 31 ​वर्ष की हो गई है, ​और कथित तौर पर वह दो दिनों के लिए अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ दक्षिणी फ़्रांस के आइलैंड पर अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए गई थी। वहीं अब सूत्रों का कहना है कि वह अब अपने परिवार के साथ लंदन में एक बार फिर से अपना जन्मदिन मनाएंगी।​

​एक सूत्र ने बताया, "कैटरीना पिछले हफ्ते 'बैंग बैंग' की शूटिंग के लिए प्रागु में थी। हालाँकि उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त था, लेकिन इसके बावजूद भी क्रू ने उन्हें उनके जन्मदिन पर दो दिन की छुट्टी दे दी। हालाँकि दो दिन उनके लिए बहुत कम थे और वह लंदन में अपने परिवार के पास नहीं जा सकती थी। इसी के चलते उन्होंने रणबीर कपूर के साथ यह समय बिताने का फैंसला किया। जिसके बाद रणबीर उन्हें साउथ फ़्रांस के आइलैंड पर ले गए। लेकिन अब उनका प्रागु का कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब वह इस हफ्ते कबीर खान की फिल्म 'फैंटम' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो जाएँगी। और वहां उनकी पार्टी जारी रहेगी।"​

​ ​सूत्र ने आगे कहा, "हालाँकि कैट अपने ज्यादातर जन्मदिन अपने घर-परिवार के साथ ही मनाती हैं, क्योंकि वह आमतौर पर उनसे नहीं मिल पाती। लेकिन इस बार वह इसे अपने परिवार के साथ नहीं मना पाई। इसीलिए उन्होंने 10 दिनों के लिए लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लंदन का यह कार्यक्रम कम से कम एक हफ्ते से भी ज्यादा का है। और कैट इसका पूरा प्रयोग करना चाहती हैं।"​

​ ​इस बारे में कैट के वक्ता से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load