​'सिंघम रिटर्न्स' के दौरान अजय और करीना भूल गए डाइटिंग​

​'सिंघम रिटर्न्स' के दौरान अजय और करीना भूल गए डाइटिंग​
​करीना कपूर और अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसे मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में फिल्माया जा रहा है। लेकिन नई खबर ये है कि ऐसे में करीना और अजय दोनों ही अपने खान-पान को लेकर काफी शौकीनी हो गए हैं और डाइट छोड़ कर जम कर खा रहे हैं।

​सुनने में आया है कि दोनों शूटिंग के दौरान मुंबई के प्रसिद्द रेस्टोरेंट्स में से खाना मंगा-मंगा कर खूब लुत्फ़ उठा रहे हैं। दोनों जिस भी जगह शूटिंग पर होते हैं वहीं सबसे प्रसिद्द रेस्टोरेंट से खाना मंगाते हैं।

​और जिन पर उन्होंने सबसे ज्यादा धावा बोला हुआ है, उनमें सैंडविच, आइसक्रीम, पटरानी मच्छी, मस्का-रोटी, मिसल पाव जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ​वहीं अजय और करीना को रोहित भी जमकर कंपनी दे रहे हैं।

End of content

No more pages to load