बॉक्स ऑफिस पर फिर होगी प्रियंका-परिणीति की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर फिर होगी प्रियंका-परिणीति की टक्कर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा पिछले साल की तरह इस साल भी बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देने जा रही हैं। लेकिन परिणिति इसे लेकर बेफिक्र हैं और आशा करती हैं कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करेंगी।​
​
परिणिति की 'दावत-ए-इश्क' और प्रियंका की 'मैरी कॉम' पांच सितंबर को रिलीज होगी। परिणिति ने मंगलवार को वॉग ब्यूटी अवार्ड्स रेड कारपेट पर संवाददाताओं को बताया, "हमने पिछले साल भी कहा था कि यह चोपड़ा सप्ताहांत और इत्तेफाक से, इस साल भी हमारी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं और हम दोनों ने इस पर ठहाका लगाया।"​
​
​ उन्होंने कहा, "लेकिन मैं दोनों फिल्मों की सफलता की आशा करती हूं। दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करें।" वर्ष 2013 में परिणिति की 'शुद्ध देसी रोमांस' और प्रियंका की 'जंजीर' फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई थी। दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

End of content

No more pages to load