'कॉमेडी नाइट्स' में कपिल के ससुर बनकर लौटे सुनील ग्रोवर

'कॉमेडी नाइट्स' में कपिल के ससुर बनकर लौटे सुनील ग्रोवर
कुछ समय पहले कपिल और सुनील के बीच आई दरार ने दोनों को अलग-अलग कर दिया था। जिसके बाद सुनील ने अपना नया शो 'मैड इन इण्डिया' भी शुरू किया था लेकिन वह अपने दम पर इसे ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से कपिल के साथ वापसी कर ली है।

सुनील 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में एक नए अवतार में लौट आए हैं। अब वह शो में कपिल शर्मा के ससुर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। यानी अभी तक तो वह सिर्फ अपनी पत्नी यानी सुमोना को ही उल्टा सीधा बोल कर चिढ़ाया करते थे, अब इसके लिए उन्हें ससुर भी मिल गए हैं।

इतने दिनों के बाद सुनील को शो में देखना मनोरंजक होगा, और वह भी कपिल के ससुर के रूप में। यानी अगला शो काफी धमाकेदार होने जा रहा है।

End of content

No more pages to load